अंबाला। बीसी बाजार स्थित शिव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा सोमवार को संपन्न हो गई। इस दौरान पंडित संजीव बेंजवाल ने कथा में शिव महापुराण की महिमा का वर्णन किया गया। मंदिर में भोले बाबा का फल, फूल,बिस्किट चाकलेट से भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद भक्तों ने हवन में आहुति डाली। इसके बाद बाबा की आरती की गई ओर प्रसाद वितरण किया गया।
-