नारायणगढ़। सिविल अस्पताल नारायणगढ़ में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन एसएमओ डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई गई। एसएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए एक कलंक है। डॉक्टरों का दायित्व सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को दिशा देना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस शपथ के माध्यम से हम सभी ने यह प्रण लिया है कि बेटियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हम हमेशा सजग रहेंगे।