फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेंटिंग प्रतियोगिता में शेमफोर्ड के देवांश ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। लॉर्ड कृष्णा शिक्षण महाविद्यालय में दो दिवसीय ललित कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के अध्यक्ष राजकुमार सांगवान, संस्था प्राचार्य डॉ. रेनू सोहता व अन्य स्कूलों से आए अध्यापकों विद्यार्थियों ने शिरकत की। प्रथम सत्र के संसाधन व्यक्ति डीपीएस यमुनानगर के प्राध्यापक सुखविंदर सिंह रहे।
विज्ञापन

उन्होंने रंगों पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में संसाधन व्यक्ति के रूप में विजडम वर्ड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र के प्रवीण कुमार ने कहा कि कला का अन्य विषय से गहरा संबंध रहा है। ललित कला कार्यशाला के संसाधन व्यक्ति अधोया सरकारी स्कूल के प्राध्यापक राजीव कुमार रहे। चतुर्थ सत्र में लाॅर्ड कृष्णा कॉलेज के प्रवीण कुमार ने चित्रकारी करते हुए सावधानियां पर प्रकाश डाला। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शेमफोर्ड के देवांश, डीएवी स्कूल की कीर्ति, मॉर्डन स्कूल के पीयूष ने हासिल किया। वहीं डीएवी स्कूल की अर्शिया, आदर्श स्कूल की यशिका व कशिश दूसरे स्थान पर और मॉडल स्कूल बराड़ा के वंश, मॉडर्न के सरबजीत, शेमफोर्ड के आरव गोयल तीसरे स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें