फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घने कोहरे से अभी राहत के आसार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो दिन से पड़ रहे घने कोहरे व ठंड ने परेशानी बढ़ा दी है। कोहरे की वजह से सड़क हादसे भी हो रहे हैं और सुबह के समय ज्यादा घना कोहरा छाया रहता है। शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना हो गया और ठंड से राहत रही। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। दो जनवरी तक कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कोहरा छाने से दिन में ठंड सताएगी। दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। शनिवार को दिन में शीत लहर चलने से दिन भी रात की तरह ठंडा हो सकता है।
विज्ञापन

आगे ऐसा रह सकता है मौसम

30 दिसंबर को अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

31 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
01 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.0 रह सकता है।

02 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें