फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुरिया का गुर्गा तूफान पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mon, 14 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए ने फरीदाबाद जेल में बंद अंबाला के गैंगस्टर कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया के साथी आरोपी मनप्रीत उर्फ तूफान निवासी पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर सीआईए ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही सीआईए उन व्यक्तियों पर शिंकजा कसेगी, जिन व्यक्तियों ने अगुवाई में आरोपियों की मदद की। सीआईए के अनुसार इन व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीआईए वन इंचार्ज कुलभूषण ने बताया कि आरोपी मनप्रीत उर्फ तूफान अपने अन्य साथियों के साथ उन जगहों से रंगदारी उगाही करने जाता था, जहां-जहां कल्लू शाहपुरिया धमकी देकर रंगदारी मांगता था। इंचार्ज का कहना है कि इस मामले में प्रापर्टी डीलर से भी तूफान ने ही उगाही करनी थी। उनके अनुसार अभी रिमांड में तूफान से और भी जानकारियां निकलवाई जाएगी।गौरतलब है कि फरीदाबाद जेल में बंद अंबाला के गैंगस्टर कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया अंबाला के  कच्चा बाजार के एक प्रापर्टी डीलर को दो लाख रुपए की रंगदारी के लिए परेशान कर रहा था। प्रापर्टी डीलर को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले की शिकायत प्रापर्टी डीलर ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया था।सीआईए ने इस मामले में जांच करते हुए आरोपी मनप्रीत उर्फ तूफान निवासी पंजाब को दबोच लिया है। दो दिन के रिमांड पर सीआईए विभिन्न जगहों पर ले जाकर वारदातों का पता लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें