फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद-ए-आजम भगत सिंह सेवा सोसायटी प्रतिदिन खिला रही 300 लोगों को खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला सिटी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह सेवा सोसायटी के सदस्य 10 दिनों से 300 प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने में जुटे हैं। लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए जिले के 15 गांव को समय-समय पर सैनिटाइज किया जा रहा है। तो वहीं संस्था के प्रधान राजेश भगत सिंह की पत्नी भी अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा में जुटी हुई हैं। इस मौके पर अंजली सैनी ने बताया कि वह अपने पति के साथ तीनों समय का खाना बनाने में मदद करती हैं। उसके बाद जो समय बचता है उस समय में करीब 200 मास्क तैयार किए जाते हैं। जो जरूरतमंदों को खाने के साथ-साथ वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर राजेश भगत सिंह, जसवीर सिंह, ताराचंद, अवतार सिंह, गुरविंदर सिंह, टिंकू, साजन, अमन, नेहा व अन्य सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें