फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल जलाते हुए बच्ची सहित माता-पिता झुलसे, दंपत्ति पीजीआई रेफर  

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कैंडल जलाकर एकता के लिए कैंडल जला रही बच्ची और उसके माता-पिता झुलस गए। हादसे में झुलसे दंपत्ति को पीजीआई रेफर कर दिया गया जबकि बच्ची छावनी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजकर 05 मिनट पर छावनी के तोपखाना बाजार में 30 वर्षीय अमन शर्मा अपनी पत्नी 25 वर्षीय गुडिया शर्मा और ढाई साल के बेटे दक्ष शर्मा के साथ कैंडल जला रहे थे। इसी दौरान इनके घर के पास मजदूरों का परिवार रहता है। उन्होंने तसले में कोई ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे। जैसे ही इन्होंने कैंडल जलाई तो ज्वलनशील पदार्थ सीधे दंपत्ति और बच्चे के मुंह पर आकर लगे। इससे दंपत्ति का मुंह बुरी तरह से झुलस गया। बच्ची सहित तीनों को छावनी नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से दंपत्ति की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया जबकि बच्ची छावनी अस्पताल में ही उपचाराधीन थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें