फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: होमगार्ड जवान को हाइड्रा ने मारी टक्कर, घायल

Wed, 17 Dec 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन होमगार्ड का जवान। संवाद
विज्ञापन
साहा। साहा चौक पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक होमगार्ड के जवान को अनियंत्रित हाइड्रा मशीन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में काकरकुंडा गांव निवासी होमगार्ड का जवान नीरज घायल हो गया। नीरज को गंभीर अवस्था में छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसके शरीर पर कई जगह चोट लगी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन नीरज के साथी राज कुमार ने बताया कि वो रोजाना की तरह दोनों यातायात व्यवस्था संभालने के लिए साहा चौक पर तैनात थे। इस दौरान चौक पर काफी भीड़ थी और वो वाहनों को नियंत्रित कर रहे थे। इतने में एक तेज रफ्तार हाइड्रा चालक ने नीरज को पीछे से टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे में नीरज बाल-बाल बच गया, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और नीरज को अंबाला छावनी के अस्पताल में लेकर आए। यहां जांच उपरांत नीरज की टांग व कूल्हे में फ्रेक्चर आया है और उसके मुंह सहित शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट लगी है। फिलहाल उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें