लोग बोले- शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के सेक्टर-34 आशियाना फ्लैट्स में समस्याओं का अंबार है। कॉलोनी में तीन महीने से सीवरेज व्यवस्था बिगड़ी हुई है। सीवर ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भर रहा है। सबसे बुरा हाल जे और आई ब्लॉक के पीछे है, जहां स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। अंधेरा होने के कारण बुजुर्गों और बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार अंधेरे में लोग गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
कॉलोनी में कहीं ट्यूबवेल का पानी, पानी की टंकी तक नहीं पहुंचता, तो कहीं टंकी ओवरफ्लो होकर पानी पाइप के जरिए सड़कों पर बहता रहता है। शिकायत के बाद भी समस्या का हल नहीं किया गया। एस्टेट अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले में एक्सईएन ही बता सकते हैं। उन्हें हालात ठीक करने को कह दिया जाएगा
अंधेरे में सीवरेज के पानी से गुजर रहे
पूर्ण सिंह ने बताया कि करीब तीन महीने से सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है, जिससे हर समय बीमारियों का डर बना रहता है। वहीं स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है, अंधेरे में गंदे पानी के बीच से निकलना किसी खतरे से खाली नहीं
टयूबवेल के पानी की बर्बादी को रोका जाए
धर्मपाल ने बताया कि हर दूसरे दिन सड़कों पर सीवरेज ओवरफ्लो होता है और ऊपर से ट्यूबवेल का पानी भी बर्बादी हो रहा है। एक तरफ पानी की किल्लत है और दूसरी तरफ टंकी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है।
सीवरेज साफ करवाए जाएं
जितेंद्र ने बताया कि समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आश्वासन ही मिला है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सीवरेज सिस्टम को ठीक किया जाए और स्ट्रीट लाइट चालू करवाई जाएं।
छावनी के सेक्टर-34 स्थित आशियाना फ्लैट्स में सड़कों पर जमा सीवरेज का पानी। संवाद- फोटो : 1
छावनी के सेक्टर-34 स्थित आशियाना फ्लैट्स में सड़कों पर जमा सीवरेज का पानी। संवाद- फोटो : 1
छावनी के सेक्टर-34 स्थित आशियाना फ्लैट्स में सड़कों पर जमा सीवरेज का पानी। संवाद- फोटो : 1