फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

Sun, 30 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एक्स पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक हुई, जिसका आयोजन प्रधान अश्विनी कुमार के नेतृत्व में किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनभोगियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि हरियाणा रोडवेज बसों में वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों को यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत किराया छूट प्रदान की जाए, इसके साथ ही सभी प्रकार की बीमारियों के लिए कैशलेस उपचार सुविधा तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की जाए। सदस्यों ने कहा कि एलटीसी की सुविधा सभी पात्र सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों को समय पर उपलब्ध करवाई जाए, साथ ही 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन में क्रमशः 5, 10, 15 और 20 की वृद्धि की जाए। इसके अतिरिक्त यह भी मांग रखी गई कि वर्तमान में 1 हजार रुपये दिया जाने वाला मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से फूल कुमार, टेकन राज शर्मा, पूरनचंद, गुलजार सिंह, दर्शन सिंह, वेद प्रकाश, राजपाल सिंह, यशपाल राणा, बलदेव कृष्ण व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें