अंबाला कैंट। कैंट क्षेत्र के लोगों को जल्द ही पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। पानी के लिए आए दिन हो रहे प्रदर्शन के बाद जल महकमा ने छावनी में सात नए ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव तैयार कर इसे मंजूरी के लिए चीफ इंजीनियर को भेजा है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। ट्यूबवेल लगने से हजारों परिवारों को शुद्ध पेयजल की किल्लत नहीं होगी।
कैंट के आसपास के कुछ इलाकों में इस सीजन में कई ट्यूबवेल ठप हो गए हैं। इससे कई इलाकों में जबरदस्त पेयजल संकट हो गया है। मजबूरन लोगों को हैंडपंप के खारे पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
- इन इलाकों में लगने हैं नए ट्यूबवेल
क्षेत्र लागत
मल्लौर 15.56 लाख
टोबा 10.80 लाख
रामपुर 24.21 लाख
काकरकुंडा 10.75 लाख
शाहपुर 15.50 लाख
किशनगढ़ 22.80 लाख
बोह क्षेत्र 24.21 लाख
---