फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राहगीरों को पिलाया ठंडा-मीठा पानी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार में छबील के दौरान गणमान्य को सम्मानित करते आयोजक। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। गर्मी से जूझ रहे राहगीरों के लिए रविवार को श्री राम भक्त हनुमान मंडल, लाल कुर्ती बाजार ने राहत का कार्य किया। मंडल द्वारा न्यू पूरन होटल के पास मीठे जल की छबील लगाई गई। इस कार्य में मुख्य सहयोग शिवानी यादव ने अपने पिता स्व. विजय सिंह यादव की स्मृति में दिया। मंडल के सदस्यों ने बताया कि उनके संस्थापक स्व. जानकी दास गर्ग की प्रेरणा से संस्था समाज सेवा में जुटी है। इस अवसर पर न्यू पूरन होटल के मालिक अश्विनी कुमार का विशेष सहयोग रहा। मंडल हर मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ और हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा व भंडारे का आयोजन करता है। इस मौके पर मंडल के सभी सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें