फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रद्धालुओं को सुनाए प्रवचन

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। दर्शन योग मिशन के तत्वावधान में श्री विवेकानंद आश्रम अधोया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद पुरी महाराज के 66 वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में हुआ। दो दिवसीय संत समागम के दूसरे दिन संत-महात्मा ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाकर निहाल किया। सुबह 9 बजे श्री रामायण पाठ का भोग डाला गया। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे तक संत समागम और सत्संग का दौर चला। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आश्रम प्रबंधन ने सभी संतों और भक्तों का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें