फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलों में सक्रिय हुआ सैंसी गिरोह, जीआरपी की 3 टीमों को सौंपा 16 स्पेशल ट्रेनों का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलों में सक्रिय हुआ सैंसी गिरोह, जीआरपी की 3 टीमों को सौंपा 16 स्पेशल ट्रेनों का जिम्मा
विज्ञापन

ट्रेनों में इस साल भी रायपुर के एक व्यापारी को लगा चुके हैं लाखों की चपत
हरिंद्रपाल सिंह
अंबाला। ट्रेन संचालित होते ही रेलवे को अब यात्रियों की सुरक्षा का डर सताने लगा है। ट्रेनों में लगातार हो रही नशे की तस्करी और हाल फिलहाल में हो चुकी वारदातों को ध्यान में रखते हुए अब जीआरपी ने चोरों और व नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जीआरपी की 15 कर्मचारियों की 3 टीम लगातार ट्रेनों में चेकिंग गश्त कर रही हैं। अब यही टीमें रात को चलने वाली 16 स्पेशल ट्रेनों पर भी अपनी नजरें रखेंगी।
दरअसल ट्रेनों का संचालन आरंभ होते ही एक बार फिर सैंसी गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के सदस्यों ने 15 जुलाई को रायपुर के एक व्यापारी को निशाना बनाकर लगभग 3.50 लाख रुपये के 15 तोला जेवर पर हाथ सफर कर दिया। इससे पहले भी गिरोह ने लगभग 1 साल पहले ट्रेन नंबर 02357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रहे एयरफोर्स कर्मी के बैग से 14 तोला सोना चोरी कर लिया था। इन चोरियों को ध्यान में रखते हुए जीआरपी ने ट्रेनों में चौकसी बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वह सफर के दौरान अपने कीमती सामान का खुद ध्यान रखें, रात के समय विशेषकर। टीम एसी कोच के यात्रियों को विशेष तौर पर प्रेरित कर रही है कि वह संदिग्ध व शरारती तत्वों की जानकारी तुरंत ट्रेन में चलने वाले सुरक्षा व रेल स्टाफ को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंसी गिरोह की कार्यशैली
सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सासी गिरोह आम यात्रियों की तरह ही आरक्षित टिकट लेकर ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में सफर करता है। फिर किसी स्टेशन पर बैग, सूटकेस ट्रेन में चढ़ाने या उतारने में मदद करने का भरोसा देकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें