फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो माह से जनता स्वीट्स दुकानदार को सुरक्षा, गोलीकांड में जांच बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के इंदिरा चौक पर जनता स्वीट्स की दुकान पर चली ताबड़तोड़ गोलियां चलने के मामले में दो माह बाद भी एसआईटी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। करीब दो माह बाद भी जनता स्वीट्स दुकान के बाहर व उनके घर पर पुलिस का पहरा है। इस मामले में पुलिस उलझन में है कि गोलियां बरसाने के बाद अभी तक दुकानदार व उसके परिवार के किसी भी सदस्य से किसी आरोपी ने संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन

अभी तक कोई रंगदारी भी नहीं मांगी गई है। दरअसल, 1 दिसंबर 2024 की रात को स्पलेंडर बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों में से एक बदमाश ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर अंधाधुंध फायर किए थे। जो दुकान के बाहर शीशे व बोर्ड पर पांच गोलियां लगी थी। यह पूरी वारदात दुकान के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने दुकानदार विरेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि पुलिस ने परिजनों को सुरक्षा दी हुई है।
विज्ञापन

दुकानदार या उसके परिवार के किसी तरह की कोई रंगदारी नहीं मांगी गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
मोहिंद्र, सीआईए-2 प्रभारी अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें