फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तनाव के चलते बढ़ी कैंट स्टेशन की सुरक्षा

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर वाहनों की जांच करता डॉग स्कवाड। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। स्टेशन के दोनों गेटों पर हथियार बंद कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अरुण कुमार ने निरीक्षण के दौरान चप्पे-चप्पे पर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश जारी किए हैं ताकि किसी भी विपरित परिस्थिति में हालात पर काबू पाया जा सके। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह आठ बजे ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया।आरपीएफ के साथ जीआरपी और डॉग स्कवाड की टीम ने स्टेशन परिसर के अलावा ट्रेनों को खंगाला।
वाहनों की हुई जांच
सर्च अभियान के दौरान स्टेशन पर लगे बूम बैरियर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जो भी वाहन रेलवे परिसर में दाखिल हुए, उनकी डॉग स्कवाड की मदद से गहनता से चेकिंग की गई। इसके अलावा पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई और पार्किंग संचालक से पुराने वाहनों की जानकारी मांगी गई। इसके साथ ही पार्किंग संचालक को यह भी निर्देश दिए गए कि अगर कोई वाहन ज्यादा दिनों तक खड़ा रहता है तो इसकी जानकारी तुरंत जीआरपी और आरपीएफ को दें।
विज्ञापन

वेंडरों और कुलियों से मांगा सहयोग
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ के सह सुरक्षा आयुक्त ने वेंडरों, कुलियों व स्टेशन पर मौजूद रहने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें स्टेशन पर कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आए तो तुरंत इसकी जानकारी सुरक्षा कर्मी के साथ साझा करें। इसके अलावा अगर दुर्भाग्यवश कोई दुर्घटना होती है तो स्टेशन पर यात्रियों की मदद करने के लिए भी तैयार रहें।
कर्मचारियों को पढ़ाया पाठ
सर्च अभियान से पहले आरपीएफ कर्मचारियों को यात्री सुरक्षा से संबंधित पाठ भी पढ़ाया गया। उन्हें बताया गया कि इस समय देश किसी परिस्थिति से गुजर रहा है। इसलिए प्रत्येक सुरक्षा कर्मचारी का फर्ज है कि वो अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा व लग्न से निभाए। उन्हें यह भी बताया गया कि अगर इतनी संख्या में सुरक्षा कर्मचारियों को देखकर यात्री कोई सवाल करता है तो उसे ये मत बताएं कि कहां हमला हुआ है, बल्कि उन्हें यह बताएं कि वो आप लोगों की सुरक्षा के लिए ही तैनात हैं।
वर्जन
अंबाला कैंट का रेलवे स्टेशन अति संवेदनशील स्टेशन है। इसलिए स्टेशन की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है। मौजूदा हालत को देखते हुए शुक्रवार सुबह सर्च अभियान चलाया गया था ताकि यात्रियों में सुरक्षा की भावना पैदा हो और संदिग्धों व शरारती तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके।
अरुण कुमार, सह सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ अंबाला मंडल।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर वाहनों की जांच करता डॉग स्कवाड। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर वाहनों की जांच करता डॉग स्कवाड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें