फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लाइन पार करते समय रेलगाड़ी की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हो गई। शव की शनाख्त बलदेवनगर थानाक्षेत्र के सुभाष नगर वासी 50 वर्षीय बलवान सिंह के तौर पर हुई जोकि एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। बुधवार सुबह बंद फाटक के पास हादसा हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी, सिटी चौकी इंचार्ज एएसआई राज सिंह मौके पर पहुंचे, पंचनामे के बाद शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलवान सिंह सिक्योरिटी कंपनी कार्यालय में ही रहता था। सुबह करीब सवा दस बजे वह लाइन पार करते समय रेल हादसे का शिकार हो गया। पहचान पत्र से उसके नाम व कंपनी का खुलासा हुआ। चौकी इंचार्ज राज सिंह के अनुसार बलवान मूलरूप से श्री गंगानगर का निवासी है। पारिवारिक विवाद होने के कारण वह पिछले करीब दस साल से अंबाला में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें