अंबाला सिटी। कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद खाली रह गई सीटों को भरने के लिए दूसरी सूची का प्रकाशन शुक्रवार को होगा। विभाग की ओर से पोर्टल पर इस वरीयता सूची को जारी किया जाएगा। सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे फीस जमा करवाकर अपनी सीट पक्की कर सकेंगे। वरीयता सूची जारी होने के बाद विद्यार्थी 23 अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद जो विद्यार्थी रह जाएंगे, उनके के लिए 26 अगस्त से दोबारा पोर्टल खोला जाएगा।
इसमें ओपन काउंसलिंग के माध्यम से खाली सीटों को भरा जाएगा। मुख्य रूप से निजी कॉलेज ऑपन काउंसलिंग का इंतजार करते हैं। जिन भी विद्यार्थियों का सरकारी कॉलेज में दाखिला नहीं हो पाता है वह निजी कॉलेजों की ओर से रुख करते हैं। अभी तक की बात करें तो सरकारी कॉलेजों की सीटों के मुकाबले निजी कॉलेजों में अधिक सीट खाली हैं।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा पंचकूला ने राजकीय और निजी आईटीआई में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसको लेकर सभी राजकीय और निजी आईटीआई में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। राजकीय आईटीआई अंबाला में व्हाट्सएप नंबर 7082565757 के माध्यम से आवेदकों और विभागों के प्रश्न के जवाब दिए जा रहे हैं। राजकीय प्रशिक्षण संस्थान शहर के प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि तारीख बढ़ाई जाने से अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करके स्वयं को कुशल बनाने का सुनहरा मौका है।
राजकीय आईटीआई में सीटें
शहर 1112
महिला शहर 500
बराड़ा अट होली 544
भांरनपुर 388
छावनी 328
महिला नारायणगढ़ 60
नोहनी 104
हसनपुर 68
निजी आईटीआई में सीटें
सार्थक 264
लाला अमीचंद उगाला 360
एसआर बुलाना 276
हरियाणा घीन 80