फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हेरोइन बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एएनसी टीम ने 13 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार को छावनी निवासी अमन कुमार को काबू किया। पुलिस के अनुसार, पूर्व में इस मामले में सुभाष पार्क के पास से सैन माजरा निवासी गुरपाल सिंह उर्फ नितिन को 13 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने अमन की संलिप्तता कबूली थी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रक की बैटरी चुराने वाले दंपती गिरफ्तार
अंबाला सिटी। थाना सेक्टर-9 पुलिस ने नसीरपुर स्थित एपीपी फैक्टरी से ट्रक की बैटरी चोरी करने के आरोप में दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रतनगढ़ निवासी कृष्ण कुमार उर्फ लक्की और उसकी पत्नी के कब्जे से चोरीशुदा बैटरी और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद की है। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही निर्मल कुमार ने बताया कि सिंघावाला रोड निवासी जगदीश कुमार ने 15 नवंबर को ट्रक की बैटरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।


जेवरात चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
अंबाला सिटी। बलदेव नगर क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित एक घर से सोना-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में सीआईए-1 ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को डेहा कॉलोनी, राम नगर निवासी विवेक को काबू किया। जांच अधिकारी एएसआई दीपक कुमार ने बताया कि 2-3 अक्तूबर की रात सुभाष नगर निवासी विजय कुमार के घर चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी सोहिल और संदीप को गिरफ्तार कर जेवरात व नकदी बरामद कर चुकी है। उनकी निशानदेही पर विवेक को पकड़ा गया, जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें