फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना साइबर क्राइम अंबाला मंडल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक निवासी गोविंद माजरा जिला कुरुक्षेत्र को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया । इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता अमित कुमार निवासी सूरजपुर पंचकूला ने 11 जनवरी 2022 को थाना साइबर क्राइम अंबाला मंडल अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई कि 28 अगस्त 2021 से 02 सितंबर 2021 के दौरान अज्ञात ने बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 48 हजार 232 रुपये हड़पने की धोखाधड़ी की है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें