फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: व्यापारियों पर गोलियां चलाने वाले दूसरे शूटर की तलाश, अलग-अलग शहरों में पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मुलाना के सिरसगढ़ गांव के पास सीआईए-1 की टीम से हुई मुठभेड़ में पकड़े गए यमुनानगर के आजाद नगर निवासी अमन के दूसरे साथी की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही है। हालांकि आरोपी अपने घर सहित अन्य ठिकानों पर नहीं है। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस साइबर सैल की भी मदद ले रही है। पुलिस ने अभी आरोपी के नाम की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

उधर, पैर पर गोली लगने पर घायल अमन को डॉक्टर के मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आरोपी अमन ने अपने एक साथी के संग मिलकर ही यमुनानगर में 14 जुलाई की रात को सरोजिनी कॉलोनी फेज -1 निवासी कपड़ा व्यापारी रवि के घर पर तीन गोलियां चलाईं व रात को ही आईटीआई के सामने हरबंसपुरा समीप सहमी इंडस्ट्रीज जमुना इंजीनियरिंग कंपनी के मालिक के घर व दफ्तर पर कुल चार गोलियां चलाई थीं। इनपुट मिलने के बाद सीआईए-1 की टीम ने आरोपी को मुलाना के सिरसगढ़ के पास राउंडअप किया था। आरोपी अमन द्वारा गोलियां चलाने के बाद टीम की जवाबी फायरिंग में अमन में पैर पर गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें