फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ पति ने पत्नी व ससुराल पर लगाया मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ विभाग में बतौर एसडीओ कार्यरत मुहम्मद जफर इरफान खान ने छावनी थाना में अपनी पत्नी व उसके ससुराल पक्ष पर उसे व उसके माता-पिता को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और उसपर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए है। मुहम्मद ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2007 में हुई थी। शादी के छह माह के बाद ही उसकी पत्नी ने उस पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था और परिवार से अलग न होने पर आत्महत्या करते हुए सभी को फंसाने की धमकी दी, जबकि मोहम्मद माता-पिता की तबीयत खराब होने के कारण घर छोड़कर नहीं जाना चाहता था।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत में बताया कि जब उसका बड़ा बेटा होने वाला था, तब भी उसकी पत्नी ने खुद को मारने का प्रयास किया था और उसी दबाव में उन्हें सरकारी क्वार्टरों में माता-पिता से अलग रहना पड़ा, लेकिन जब बाद में किन्हीं कारणों से उन्हें वापस घर आना पड़ा, तब से लेकर उसकी पत्नी उसे व उसके माता-पिता को मानसिक तौर पर परेशान करने लगी। उन्होंने बताया कि साल 17 मार्च को उनकी पत्नी ने अपने भाई की शादी में जाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे, जिसपर उसे 30 हजार रुपये दिए, लेकिन उसने झगड़ा शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसकी पत्नी ने उसपर शीशे से हमला किया। जिससे बाजू में चोट आई और नागरिक अस्पताल में इलाज कराया। शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें