एसडीएम शिवजीत भारती सिंचाई विभाग द्वारा संभावित बाढ़ से बचाव के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण
- फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।
नारायणगढ़। मानसून सीजन के लिए प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुटा है। बुधवार को एसडीएम शिवजीत भारती ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को वर्षा ऋतु से पहले सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिंचाई विभाग की एसडीओ शिखा बंसल भी उनके साथ थीं। एसडीएम ने गांव बनौंदी में बांध की पत्थर जड़ाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने नगावां, डैहर, चमेल माजरा और शाहपुर गांवों में सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की। कालाआंब की रामबाग कॉलोनी में बन रही सुरक्षा दीवार का भी निरीक्षण किया गया। यह दीवार वर्ष 2025 की बाढ़ में हुए कटाव के स्थायी समाधान के लिए बन रही है। एसडीएम ने मार्कंडा नदी पर निर्माणाधीन गदौली पुल के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के जान-माल की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। संवाद