अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में मौजूद हॉकी खिलाड़ी खुशी मनाते हुए। प्रवक्ता
- फोटो : Archive
अंबाला सिटी। शहर के पुलिस लाइन स्थित हॉकी मैदान में हॉकी कोच सरदार बलदेव सिंह को पद्मश्री मिलने पर अंबाला के हॉकी के खिलाड़ियों ने खुशी जताई। शहर के पुलिस लाइन स्थित हॉकी मैदान में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। इस दौरान खिलाडियों ने मिठाई बांटी और खुशी मनाई।
हॉकी कोच अमनदीप सिंह ने बताया कि सरदार बलदेव सिंह काे पद्मश्री मिलना सौभाग्य की बात है। आज के युवा खिलाड़ी सरदार बलदेव सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने बताया कि वह सिटी के पुलिस लाइन हॉकी मैदान में खिलाड़ियों को हॉकी का अभ्यास करा रहे हैं, उनके पास राज्य स्तर से लेकर नेशनल खिलाड़ी है जिन्हें वह हॉकी के गुर सिखा रहे हैं। संवाद