फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अनाज मंडी में एसडीएम ने व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश

Sat, 04 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने शुक्रवार को मुलाना अनाज मंडी का दौरा किया व धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने मंडी में उपस्थित किसानों व आढ़तियों से भी बातचीत की और मंडी अधिकारियों से कहा कि धान की फसल लेकर आये किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर है और खरीद व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। मंडी निरीक्षण के दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान में नमी की मात्रा व तौल को भी जांची। एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने मंडी अधिकारियों से कहा कि मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन मुलाना प्रधान रणजीत सिंह, प्रवीण कपूर, हैफेड मैनेजर सुरेन्द्र कुमार व बलजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें