संवाद न्यूज एजेंसी,
मुलाना। डुलियाना गांव में भगवान वाल्मीकि के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने मिलकर नितनेम पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की और वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
संतोष फौजी ने कहा कि हर वर्ष भगवान वाल्मीकि प्रकाश उत्सव पर सत्संग और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। प्रकाश उत्सव के दिन पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने 7 अक्तूबर को आयोजित होने वाले वाल्मीकि सत्संग में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की भी अपील की। इस अवसर पर गुरमीत, रोहित, सुभाष, हेमंत, गर्व, प्रतीक, विशाल, गगन, देव, लोकित, ध्रुव, कल्पना सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।