फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दोसड़का में राजमार्ग पर पानी की निकासी का इंतजाम करने के एसडीएम ने दिए निर्देश

Wed, 10 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बराड़ा। उपमंडल में जलभराव से हुए नुकसान को लेकर मंगलवार को एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी विभागों को आपस में तालमेल कर बरसाती पानी की निकासी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने बताया कि जिन भी क्षेत्रों में अभी भी जल भराव है वहां पर उपयुक्त मशीनरी के माध्यम से बरसाती पानी की निकासी का कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को जल भराव की स्थिति से निजात दिलवाई जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने टूटी सड़कों की मरम्मत व सड़कों के किनारों के बरम को भरने के लिए पीडब्ल्यूडी व मार्किट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पाइप डालने की जरूरत है पाइप डालकर पानी की निकासी की जाए। उन्होंने दोसड़का मुलाना हाईवे से पानी की निकासी के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। नगर पालिका के अधिकारियों को कॉलोनियों में पानी की निकासी व नालों की सफाई के लिए को प्राथमिकता पर करने को कहा, इसके साथ ही प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप लगाने, आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बरसात के पानी के कारण पशुओं के नुकसान व बीमारियों की रोकथाम के क्या तैयारी की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें