फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धान खरीद के गेट पास और रिकॉर्ड खंगाले

विज्ञापन
मुलाना अनाज मंडी सीएम फ्लाइंग की टीम जांच करती हुई। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। स्थानीय अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) अंबाला की टीम ने अचानक दस्तक देकर धान खरीद से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्यालय में पहुंचते ही मौजूदा धान सीजन के दौरान जारी किए गए गेट पास, फसल खरीद के रजिस्टर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर खंगालना शुरू किया। टीम ने मंडी में किसानों की फसल आवक, गेट पास जारी करने की प्रक्रिया और खरीद रिकॉर्ड के मिलान से जुड़ी बारीक जानकारियां जुटाईं। जांच के दौरान हर दस्तावेज का गंभीरता से निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग अंबाला की ओर से सब इंस्पेक्टर हितेंद्र, सब इंस्पेक्टर परविंद्र, एएसआई जनकराज, हेड कांस्टेबल प्रवेश और प्रवीण शामिल रहे। सब इंस्पेक्टर हितेंद्र ने बताया कि धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड की जांच की गई है। सभी आवश्यक जानकारियां और दस्तावेजों का विवरण जुटा लिया गया है। अब इस पूरी जांच की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिनके दिशा-निर्देशों के अनुसार मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें