फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कराने अस्पताल भेजे सब इंस्पेक्टर से एसपीओ ने की हाथापाई

विज्ञापन
scramble with sub inspector - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला कैंट थाना प्रभारी की चेकिंग में कोताही बरतने वाले एसपीओ द्वारा मेडिकल से पहले सब इंस्पेक्टर से हाथापाई करने का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात सब इंस्पेक्टर जब एसपीओ को मेडिकल करवाने के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा तो वह आनाकानी करने लगा। इमरजेंसी वार्ड के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मामला बिगड़ता देखकर सब इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस मुलाजिम एसपीओ को अस्पताल चौकी में ले गए। जहां एसपीओ ने मेडिकल करवाने से इंकार करते हुए न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि सब इंस्पेक्टर से हाथापाई भी की।
विज्ञापन

दोनों के बीच काफी गाली-गलौज सुनकर बाहर पीसीआर में तैनात पुलिस मुलाजिम चौकी में घुसे और बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। देखते ही देखते इमरजेंसी वार्ड में मौजूद लोगों व स्टाफ का जमावड़ा लग गया। मामला खाकी से जुड़ा होने के कारण किसी तरह एसपीओ को समझाया गया। तब कहीं जाकर मेडिकल के बाद एसपीओ अपनी बाइक पर सवार होकर चला गया। हालांकि जाते-जाते भी एसपीओ ने सब इंस्पेक्टर से अभद्र व्यवहार किया। करीब आधे घंटे तक अस्पताल की चौकी में यह हाईवोल्टेज ड्रामा चला।
दरअसल, अंबाला कैंट थाना प्रभारी रोजाना की तरह सदर बाजार में चेकिंग पर निकले थे। विजय रत्न चौक पर देररात तक लगी रेहड़ियों को हटवाने के लिए रुके थे। जहां तैनात एसपीओ को हटाने के लिए कहा तो वह एसएचओ के सवालों में उलझता दिखा। इस बीच एसपीओ की नोंकझोंक भी हुई। लापरवाही बरतने पर एसएचओ ने मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर को एसपीओ का मेडिकल करवाने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि एसपीओ ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रखा था। सब इंस्पेक्टर पीसीआर नंबर पांच पर कुछ मुलाजिमों के साथ छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचा तो एसपीओ बहस करने लगा। चौकी के अंदर जाते ही मामला बिगड़ गया और एसपीओ ने हाथापाई शुरू कर दी। आनन-फानन में सब इंस्पेक्टर ने आलाधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान एसपीओ ड्यूटी में कोताही बरता पाया गया था। छावनी के नागरिक अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया गया है। अस्पताल की चौकी में सब इंस्पेक्टर से हाथापाई का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मेडिकल की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें