फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कॉर्पियो सवार हेरोइन के साथ गिरफ्तार, चंडीगढ़ से लाता था खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना (अंबाला)। बलदेव नगर थाना क्षेत्र में सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित जलवी उर्फ कांचा, निवासी दड़वा (चंडीगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी लग्जरी स्कॉर्पियो गाड़ी भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सफेद रंग की स्कॉर्पियो से नारायणगढ़ रोड स्थित कृष्णा अस्पताल के पास हेरोइन की खेप लेकर आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से चिट्टा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह नशीला पदार्थ मौली जांगरा (चंडीगढ़) निवासी रानी नामक महिला से खरीदकर लाया था। पुलिस ने थाना बलदेव नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी एसआई मतलुब हुसैन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशकर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि उसके अन्य संपर्कों को खंगाला जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें