फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीखी धूप में झुलसा रहे गर्म हवा के थपेड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में गर्मी अपने ही रिकाॅर्ड तोड़ रही है। पहाड़ी राज्यों के समीप होने के बावजूद अंबाला के दिन और रात लोगों को गर्मी के कारण काटने मुश्किल हो रहे हैं। एक दिन पहले जहां सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया तो मंगलवार को फिर से गर्मी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस दौरान दिन का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहा। इतना तापमान पिछले वर्ष जून में था। इस तरह जून जैसी गर्मी इस बार मई में ही देखने को मिल गई है। वहीं दिनभर गर्मी के कारण लोगों का घर और दफ्तरों से निकलना मुश्किल हो गया। लोग जूस और शीतल पेय पदार्थों से गर्मी से राहत पाते दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें