फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज से खुलेंगे स्कूल पटरी पर लाैटीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद युद्ध विराम हो गया है। इसके बाद अब आम लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगे हैं। मंगलवार से स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थानाें को अवकाश के बाद खोला जाएगा। नाै मई को हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने दो दिन का अवकाश कर दिया था। इसके बाद रविवार और सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश आ गया था। ऐसे में आज से शिक्षण संस्थानों में बच्चे लौटते दिखाई देंगे। हालातों को देखते हुए कई स्कूलों ने तो अपने शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम के लिए तैयार रहने को भी कह दिया था। वर्तमान में हालात ये हैं कि अब भी अंबाला-जगाधरी रोड राजमार्ग की लाइटें रात को बंद की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्कूलों में सभी महत्वपूर्ण सामान को अच्छी तरह से ढक दिया गया था, ताकि अगर काेई हमला हो तो सामान को कोई बड़ा नुकसान न पहुंचे। वहीं अमृतसर और जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ धीमे धीमे बढ़ रही है। वहीं ट्रेनों का रेलवे समय पर संचालन कर रही है।
विज्ञापन

वहीं आरक्षण भी बढ़ रहा है। इसके साथ ही अमृतसर और जम्मू की तरफ जाने वाली कुछ विशेष ट्रेनों के संचालन पर भी निर्णय हो रह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें