फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों पर 13 को स्कूल स्तरीय परीक्षा : एसपी

Thu, 12 Oct 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। यातायात नियमों पर 13 अक्टूबर को स्कूल स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने दी।
उन्होंने बताया यह परीक्षा तीन स्तर पर होगी जिसमें पहले स्तर पर कक्षा 1 से लेकर 5 तक के विद्यार्थी होंगे। दूसरे लेवल में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी तथा तीसरे लेवल में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता चार स्तर ब्लॉक उप मंडल स्तर जिला स्तर व राज्य स्तर पर की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को उप मंडल स्तर में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

उप मंडल स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय भेजा जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। सभी स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को पहले से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालन करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें