फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यालय बना तालाब, नहौनी स्कूल में हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। बारिश के कारण साहा क्षेत्र के नहौनी गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जलभराव हो गया। जिससे स्कूल का शैक्षणिक कार्य ठप पड़ गया। पानी प्रधानाचार्य कक्ष से लेकर कक्षाओं तक पहुंच गया। जिससे बच्चों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल प्रशासन को मजबूरन अवकाश घोषित करना पड़ा। प्रधानाचार्य अर्चना धीमान ने बताया कि स्कूल परिसर में पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान कमरों तक पानी पहुंच जाता है। कई बार प्रशासन को लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उनके अनुसार जलभराव का मुख्य कारण स्कूल से सटे नाले का ओवरफ्लो होना है।
विज्ञापन


गांववासियों और अभिभावकों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सूचा सिंह, अजय कुमार और धीरज बंसल ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ग्रामीण सुच्चा सिंह ने बताया कि उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों खतरे में हैं। एसएमसी प्रधान अजय कुमार ने चेताया कि जलभराव से कभी भी अनहोनी हो सकती है। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए ताकि बच्चों की शिक्षा को प्रभावित होने से बचाया जा सके।
-
वर्जन
ग्राम पंचायत की ओर से दो बार नाले की सफाई करवाई गई है। यह नाला पीडब्ल्यूडी के अधीन आता हैं। पंचायत ने प्रधानाचार्य के कहने पर नाले की दो बार सफाई करवा दी। स्कूल का पुराना भवन हैं। इस भवन का स्तर सड़कें से नीचे है। जिससे बरसात का पानी स्कूल के अंदर जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत, सरपंच प्रतिनिधि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें