फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिम्नास्टिक स्कूल नेशनल गेम्स का बदला शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोलकाता में 9 दिसंबर को होने वाली 68वीं स्कूल नेशनल गेम्स स्थगित कर दी गई है। ऐसे में खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है जबकि अंबाला में हरियाणा टीम का सात दिवसीय कैंप भी लगाया गया था वो भी स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

इस कैंप में हरियाणा टीम का हिस्सा बने अलग-अलग शहरों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेना था लेकिन वो नहीं आए थे। अब सभी खिलाड़ियों को इस गेम्स की अगली तिथि का इंतजार है।
उसी की तिथि फाइनल होने के बाद ही जिम्नास्टिक का कैंप लगाया जाएगा। बताया जाता है कि कोलकाता में जहां यह गेम्स होनी थी वो जगह ही अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। इसको लेकर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा की तरफ से जाने वाले अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 खिलाड़ियों की टीम में अंबाला के करीब 10 खिलाड़ी भी शामिल है। जो इस गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए करीब एक माह से सुबह व शाम मैदान में पसीना बहा रहे थे। इस गेम्स में अंबाला के खिलाड़ियों से पदक लाने की उम्मीद भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें