अंबाला सिटी। लघु बाल भवन में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बच्चों के पास गर्म कपड़ों की आवश्यकता देखी तो उन्होंने अपना एक माह का वेतन दान दे दिया। उस धनराशि से गर्म कपड़े खरीदे जा सकें। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिला अंबाला के समाजसेवी के साथ-साथ दानी सज्जन हमेशा से ही जरूरतमंद लोगों की सेवा में अग्रणी रहते हैं। उन्होंने भी इसी भाव के साथ अपने एक माह का वेतन लघु भवन छावनी में आने वाले स्लम एरिया के बच्चों के लिए गर्म वस्त्र व जैकेट खरीदने के लिए स्वेच्छा से दिए हैं। उन्होंने सभी दानी सज्जनों से आग्रह किया कि वे जरूरतमंदों के लिए कार्य करें। संवाद