अंबाला सिटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को अंबाला आएंगे। पुलिस लाइन में उनके लिए मंच तैयार किया है। इसके अलावा कार्यक्रम में एक हजार स्वयंसेवकों के लिए व्यवस्था की गई है।
पुलिस लाइन रोड पर पर भी जगह-जगह खंभों पर भगवा झंडे लगाए गए हैं। इधर सड़क मार्ग से आने को लेकर सरसंघचालक के काफिले को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सड़कों पर गड्ढों को भरने का काम भी दिनभर किया गया। इस कार्यक्रम में सिर्फ अंबाला सिटी और कैंट से जुड़े स्वयंसेवकों को निमंत्रण दिया गया है।
अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। यहां एकत्रीकरण में सरसंघचालक करीब 1000 तरुण स्वयंसेवकों से सीधा संवाद करेंगे। दो घंटे के कार्यक्रम में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अपेक्षित स्वयंसेवक शामिल रहेंगे। संवाद