फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: झूठा प्रमाण पत्र लगा जीत ली सरपंची, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। गांव नूर्द में मौजूदा सरपंच दिलबाग सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। दिलबाग सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 10वीं का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर सरपंच का चुनाव जीत लिया। इस मामले में जब जांच की गई तो प्रमाण पत्र फर्जी निकला। गांव नूर्द निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमारे गांव में 12 नवंबर 2022 को सरपंच के पद के लिए चुनाव हुए थे। जिसमें आरोपी दिलबाग सिंह ने अपना झूठा 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र लगाया। इसमें चुनाव आयोग को धोखे में रखकर सरपंच पद का चुनाव जीता । इसको लेकर दिलबाग सिंह के खिलाफ सीएम विंडो पर भी शिकायत की गई। इस पर शिकायत की तस्दीक जिला शिक्षा अधिकारी से कराई गई तो प्रमाण पत्र फर्जी निकला। आरोपी दिलबाग सिंह के 10वीं कक्षा के शिक्षा प्रमाण पत्र की जांच करने में सामने आया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ हाई एजुकेशन दिल्ली से यह प्रमाण पत्र जारी किया गया था। यह बोर्ड विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिषद द्वारा जारी किये गये शैक्षिक बोर्डों की सूची में शामिल ही नहीं था। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने खुद भी प्रमाण पत्र पर दिए गए पते पर रजिस्टर्ड डाक से प्रमाण पत्र का सत्यापन कराया मगर पता न मिलने के कारण डाक वापस आ गई। इंटरनेट पर भी इस प्रकार का कोई बोर्ड नहीं मिला। इसके बाद शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी सरपंच उन्हें व परिवार को धमकी दे रहा है। ऐसे में पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें