फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। काम की तलाश कर रहे बिंजलपुर निवासी युवक को आस्ट्रेलिया में पैसे कमाने का सुनहरा सपना दिखाकर चार आरोपियों ने उससे पांच लाख हड़प लिए। युवक की माता ने पांच लाख का इंतजाम कर अपने बेटे को विदेश भेजने की तैयारी की थी, लेकिन आरोपियों ने न तो उसके बेटे को वीजा दिया और न ही पांच लाख लौटाए।
विज्ञापन

युवक की माता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुमन लता निवासी गांव बिंजलपुर ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और भानू शंकर उसका बेटा है जो 12वीं कक्षा पास है। शिकायत के अनुसार भानू शंकर 2022 नवम्बर के पहले सप्ताह में अपनी बहन कोमल के पास पंचकूला गया था। जहां वीआईपी रोड जीरकपुर पंचकूला में आरोपी सोनू निवासी ढकौली पंचकुला भानू शंकर को नवंबर के पहले हफ्ते में मिला। उसके पूछने पर भानू ने बताया कि वह काम की तलाश है। साेनू ने उसे बातों में उलझाया और कहा हम विदेश भेजने का काम करते है।
सोनू ने भानू शंकर को अपनें ऑफिस सिक्योरड टूर एं ट्रैवल्स, वीआईपी जीरकपुर जिला पंचकूला में ले जाकर आरोपी साहिल कुमार और उसकी पत्नी नवजोत कौर से मिलकर आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 30 लाख की मांग की थी। इसमें पांच लाख पहले बाकी 25 लाख वीजा लगने पर देने की बात हुई।
विज्ञापन

झांसे में फंसे पांच लाख रुपये दिए

उनकी बातों पर विश्वास कर सुमन ने संदीप कपूर के खाते में 2 लाख रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। उसके बाद 2022 दिसम्बर को सुमन ,भानू शंकर और गोल्डी तीन लाख नकद आरोपियों के ऑफिस देकर आए। उन्होंने फरवरी 2022 तक भानू शंकर को विदेश भेजने की बात कही, लेकिन फरवरी 2023 को आरोपी सोनू, साहिल कुमार व नवजोत कौर ने भानू शंकर को विदेश भेजने के लिए मना कर दिया। इसके चलते जब सुमन ने अपनी पांच लाख वापस मांगे तो वह लोग टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें