फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सज्जन माजरी में सरपंच जगदीश जग्गा

विज्ञापन
अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाते नवनिर्वाचित सज्जन माजरी सरपंच जगदीश जग्गा। संवाद
विज्ञापन
पूर्ण सिंह
विज्ञापन

बराड़ा। जिले में विभिन्न गांवों में पंचायत पद के उपचुनाव हुए। इसी कड़ी में बराड़ा के सज्जन माजरी गांव में भी सरपंच पद के लिए उपचुनाव हुआ। गांव में तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे थे, जिनमें जगदीश जग्गा, सतीश और दर्शन शामिल रहे। इनमें जगदीश जग्गा ने 166 वोट के साथ जीत दर्ज कराई। जगदीश कुमार पहले चुनाव में भी सरपंच पद पर चुनाव लड़े थे और हार गए थे।
इस चुनाव के लिए पंचायती विभाग के एसडीओ संदीप कौशिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और बराड़ा चौकी प्रभारी विश्वबंधु अपनी टीम के साथ सुरक्षा के लिए डटे रहे।
महिला मतदाताओं ने दिखाया जोश

सज्जन माजरी में हुए चुनाव में महिलाओं ने काफी जोश दिखाया और पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। गांव में कुल वोट 357 में से 286 वोट पड़े। जिससे यहां मतदान की प्रतिशतता भी काफी देखने को मिली। वहीं, 148 महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 138 रही। तीन उम्मीदवारों में जगदीश को 166, सतीश को 108 और दर्शन को 11 वोट पड़ी, जबकि एक वोट नोटा को दिया।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच के निधन से खाली हुई थी सीट
सज्जन माजरी में गत ग्राम पंचायत चुनाव में अशोक कुमार विजयी हुए थे। अशोक कुमार को 104 वोट मिली थी, जबकि उस समय भी जगदीश कुमार चुनावी मैदान में थे और तीसरे नंबर पर रहे थे, लेकिन 19 जून 2024 को अशोक कुमार का अचानक निधन हो गया था। जिस कारण यहां सरपंच पद खाली था। करीब एक वर्ष से ग्राम पंचायत के कार्यों को पंच की ओर से आपस में मिलजुलकर कराया जा रहा था। अब चुनाव आयोग की ओर से पूरे प्रदेश में खाली सीटों पर उपचुनाव कराए गए, जिनमें जगदीश कुमार विजयी रहे।
विज्ञापन

रुके विकास को कराना प्राथमिकता : जगदीश कुमार

सरपंच बन चुके जगदीश कुमार जग्गा का कहना है कि गांव के रुके हुए विकास कार्यों को करवाना उनकी प्राथमिकता है। बीए और ड्राफ्ट्समैन की पढ़ाई कर चुके जगदीश कुमार राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनका कहना है कि अपने अनुभव को गांव के विकास कार्यों में लगाना चाहते हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में हार के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और इस बार गांव वालों ने उसे चुनकर उन पर एहसान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें