शहजादपुर। गांव खुर्द में महिला सरपंच के पति पर गांव के ही व्यक्ति ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। इस मामले में थाना शहजादपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव खुर्द निवासी प्रिंस ने बताया कि उसकी पत्नी मनदीप कौर गांव खुर्द की मौजूदा सरपंच है, तीन दिन पहले 15 जुलाई की रात 10 बजे गांव का बलविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू घर के गेट के बाहर गली में आया। आते ही गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उसने के मुख्य गेट पर रोड़े व लाते मारी। समझाने पर भी वह नहीं माना और जाते हुए सरपंच पति को को जान से मारने की धमकी दे गया।