अंबाला। छावनी के महेश नगर में परिवार के होने के बावजूद रात के समय घर से हजारों रुपये की चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में महेश नगर के ग्रीन पार्क निवासी बृजपाल ने बताया कि 17 जुलाई को वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ घर पर सोया हुआ था। मंगलवार को सुबह उठे तो देखा कि घर की सीढि़यों के पास रखी अलमारी के सारे ताले टूटे हुए थे और लॉकर भी टूटा हुआ था। अलमारी से चांदी के सिक्के 15 और चांदी की कटोरी व चम्मच व नकदी बरामद हो गई थी।