फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑनलाइन नारा लेखन स्पर्धा में नारायणगढ़ की रजनी द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट के अंतर्गत राज्य स्तर की ऑनलाइन नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का मुख्य विषय खादी फॉर नेशन खादी फॉर फैशन रहा। राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों से कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला पूजा कुमारी प्रथम, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ की रजनी द्वितीय, अरुणा आसिफ अली स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालका से रुकसाना तृतीय रही।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में प्रोफेसर निशा, डॉ सत्यवान पॉलिस्ट, प्रोफेसर विवेक कुमार शामिल रहे। महाविद्यालय प्राचार्या डॉक्टर खुशीला ने महात्मा गांधी की इस सोच को और उनके प्रयासों को सराहा व ज्यादा से ज्यादा खादी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। इसका आयोजन एनएसएस यूनिट की प्रभारी प्रोफेसर सुप्रिया चोपड़ा व इसके सदस्य डॉक्टर पूजा व प्रोफेसर गुंजन अरोड़ा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें