फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी बोले- महीने की सात तारीख तक वेतन मिलना चाहिए पर अब तक नहीं मिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। वेतन न मिलने और अन्य मांगों के समर्थन में मंगलवार को नगरपालिका के सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसके चलते बराड़ा में सफाई व्यवस्था ठप हो गई। एक ही दिन की हड़ताल में बराड़ा के मुख्य बाजार में डिवाडर और सड़क के दोनों किनारे गंदगी पड़ी रही। डोर टू डोर सफाईकर्मी कॉलोनियों में घरों का कूड़ा लेने नहीं गए, जिससे गंदगी का आलम बन गया। कई दिन तक सफाईकर्मियों की हड़ताल चलती रही तो शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा जाएगी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सभी कर्मचारी सुबह नगरपालिका कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद कर्मचारियों ने बाजार में रोष मार्च भी निकाला।
संघ के बराड़ा इकाई प्रधान सुलोचन कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को महीने की सात तारीख तक वेतन मिलना चाहिए। हालात यह हैं कि 17 फरवरी तक वेतन नहीं मिला है। हर महीने वेतन में कटौती की जाती है, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जाती। इस संबंध में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नगरपालिका चेयरमैन और सचिव को मांग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 कर्मचारी कागजों में

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि निविदा के अनुसार, 32 सफाईकर्मी रखे गए हैं, लेकिन शहर में 18 सफाईकर्मी काम कर रहे हैं। 26 कर्मचारी सफाई में हैं और 18 कर्मचारी डोर टू डोर सफाईकर्मी हैं। जब तक उनका पूरा वेतन बिना कटौती के नहीं मिलता, वह सफाई कार्य बंद रखेंगे। इस अवसर पर रोबिन, प्रिंस, सुशील, डिंपल सेहला, सतपाल सत्ता, संजीव कुमार, प्रवीण, दिलबाग सिंह, टोनी समेत अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे। वहीं सुपरवाइजर धु्रव गुप्ता ने कहा कि बुधवार को सभी कर्मचारियों की सैलरी रिलीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें