फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलित कर महाराणा प्रताप को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नंदलाल गीता विद्या मंदिर तेपला में सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ महाराणा प्रताप के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इसके महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। छात्रा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन परिचय से सबको अवगत करवाया। विद्यालय के प्राचार्य बलवंत सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे देशभक्त व कुशल शासक थे। वे जीवन भर राष्ट्र धर्म के लिए लड़ते रहे। महाराणा प्रताप विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहे। हमें ऐसे देशभक्त वीर शिरोमणि के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके विचारों को दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। प्राचार्य ने कहा संतों महापुरुषों और देशभक्तों की जयंती मनाने से विद्यार्थियों को उनके बारे में पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें