फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में लाएं हमारी सरकार : तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर ने रविवार देर रात क्षेत्र के गांव शेरपुर में जनसभा को संबोधित किया। लोगों से रूबरू होते हुए तंवर ने कहा कि यदि बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा, निशुल्क चिकित्सा व भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहिए तो दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी के हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की जमा पूंजी निगल ली और किसान की हालत खस्ता होती चली गई। तंवर बोले कि किसान की आय तो दोगुनी नहीं हुई, लेकिन सत्ताधारियों के मित्रों की आय कई सौ गुना बढ़ गई। उन्होंने लोगों से 29 मई को कुरुक्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की अब बदलेगा हरियाणा रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर दलबीर शेरपुर, भूम सिंह राणा, रजनीश शर्मा, बाबा हरजिन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें