फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सैलून पर छापा, देह व्यापार में तीन महिला समेत सात पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बलदेव नगर से नारायणगढ़ रोड पर देह व्यापार का शक होने पर गोल्डन ऐरा सैलून एंड थेरेपी सेंटर में दबिश दी। डीएसपी विरेंद्र वालिया के नेतृत्व में टीम ने मौके से तीन महिलाओं सहित चार युवकों को हिरासत में लिया है। किराये की बिल्डिंग में चल रहे इस सेंटर से कई आपत्तिजनक चीजें पुलिस ने बरामद कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामला दर्ज कर लिया है। 
वहीं सेंटर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि नारायणगढ़ रोड पर स्थित गोल्डन ऐरा सैलून एंड थेरेपी सेंटर नामक स्थान पर थेरेपी के नाम पर अवैध गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश दी। मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, सेंटर में पुलिस की दबिश के बाद इलाके में हलचल मच गई।
विज्ञापन

सेंटर का रजिस्टर किया जब्त : दबिश के दौरान पुलिस ने सेंटर पर रखे रजिस्टर भी जब्त कर लिया है ताकि पता चल सके कि आखिर कौन-कौन आता था। इसके अलावा सभी के मोबाइल भी जब्त कर लिए है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर खाली पड़ा था। साथ चढ़ रही सीढि़यों से ऊपर पहुंचे तो अचानक से महिलाएं व युवक इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। प्राथमिक पूछताछ में कोई भी बरामद हुई आपत्तिजनक व संदिग्ध वस्तुओं के बारे में जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें