शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। संस्थान
- फोटो : संवाद
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के स्वामी विवेकानंद छात्रावास में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। संस्थान प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. सपरा ने बताया कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।
उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है व मानिसक विकास भी होता है। खेलों से आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है, क्योंकि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हैं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता कराई।
इनमें शार्टपुट में लड़कियों में साक्षी प्रथम, लंबी कूद में नेहा प्रथम, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नेहा रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों में शाटपुट में विशाल प्रथम, लंबी कूद में आशीष ने प्रथम, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता के संयोजक पुष्पेंद्र प्रताप, संजीव कुमार, राहुल कुमार, प्रीतपाल कौर, ललित ढ़ालक, मोहित सैनी, अरुण कुमार और चांदनी रहे।
इस अवसर पर संस्थान के खेल विभाग प्रभारी पंकज गर्ग, विभागाध्यक्ष आदिश बिंदल, पुष्पेंद्र प्रताप, रविंद्र साई, कुलबीर लठवाल, इंद्रजीत ढ़ीढ़सा, सुनील राय, कविराज और सुनीता रानी उपस्थित रहे।