छावनी में 21वीं जिला स्विमिंग चैंपियनशिप में विजेता ट्राफी दिखाते हुए साथ में डीएसए के पदाधिक
- फोटो : Archive
ऑल वेदर स्विमिंग पूल में 21वीं जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल में 21वीं जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 105 तैराकों ने अपनी जल कौशल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह चैंपियनशिप जिला स्विमिंग एसोसिएशन अंबाला के तत्वावधान में आयोजित हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसए के प्रधान राजिंदर विज ने किया। एसोसिएशन के सचिव रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंबाला का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 से 19 अक्तूबर को बहादुरगढ़ में आयोजित की जाएगी।
विभिन्न आयु वर्गों के विजेता
सीनियर बॉयज ग्रुप में सक्षम और सीनियर गर्ल्स ग्रुप में गौरिका ने ट्रॉफी जीती। ग्रुप 1ए बॉयज में सागर और लड़कियों में आस्मा विजेता रहे। ग्रुप 1बी बॉयज में अनिकेश और गर्ल्स में शक्ति ने बाजी मारी। ग्रुप 2 बॉयज में ऋषभ, गर्ल्स में आरोही ग्रुप 3 बॉयज में धवल, गर्ल्स में पीहू ने जीत हासिल की। ग्रुप 4 बॉयज में शिवाय, गर्ल्स में हर्षिता ग्रुप 5 बॉयज में तनिष्क, गर्ल्स में जैश्नवी और ग्रुप 6 बॉयज में शौर्य, गर्ल्स में अर्णिका ने भी ट्रॉफी अपने नाम की।