अंबाला के मिट्ठापुर गांव स्थित श्री सतशरणम्आ श्रम में रावण दहन से पूर्व मौजूद संत श्री रामानंद
अंबाला। साहा के समीप मिट्ठापुर गांव स्थित श्री सतशरणम् आश्रम में रावण दहन आयोजन हुआ। इस दौरान संगत ने रावण का पुतला बनाया था। कार्यक्रम में संत रामानंद व माता लक्ष्मी मौजूद रहे। संत रामानंद ने पहले तो संगत को श्री राम की कथा सुनाई। इसके बाद श्री राम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अंबाला कैंट सहित आसपास के क्षेत्रों से संगत उपस्थित रही।